फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rural vocal about the demand to complete the road construction work

सड़क निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर ग्रामीण मुखर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rural vocal about the demand to complete the road construction work
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे बांकू-सुल्ला सड़क निर्माण कार्य पूरा करने के लिए ग्रामीण मुखर हो गए हैं। उन्होंने डीएम और लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन भेजकर कुनाड़ी से आगे सुल्ला तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि वर्ष 1997-98 में लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे बांकू से सुल्ला के लिए सड़क स्वीकृत हुई थी। लेकिन 23 साल बाद भी सड़क का निर्माण कुनाड़ी गांव तक ही हो पाया है। कुनाड़ी गांव से पांच किलोमीटर आगे सुल्ला तक सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैै। सुल्ला तक सड़क न बनने के कारण करीब 10 ग्राम पंचायतों के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सुल्ला तक सड़क बनने से भारत नेपाल सीमा में काली नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध नगरुघाट तक जाने में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है, लेकिन इसका समाधान नहीं हो पा रहा है। मजपीपल के पुष्कर सिंह बोहरा ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र इस सड़क को नहीं बनाया गया तो वह ग्रामीणों को साथ लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन भेजने वालों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित कुंवर, हेमा देवी, हुकुम सिंह, सावित्री सामंत, जोगा राम, परी कुंवर, प्रवीण सिंह, धन सिंह, श्याम सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed