{"_id":"680d1a73a74d98fef907e8ac","slug":"rural-roads-of-champawat-district-will-be-two-and-four-lanes-champawat-news-c-229-1-shld1026-123181-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत जिले की ग्रामीण सड़कें होंगी टू और फोर लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत जिले की ग्रामीण सड़कें होंगी टू और फोर लेन
Sat, 26 Apr 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
पंकज पाठक
चंपावत। जिले में कई गांव और आंतरिक मार्ग टू लेन और फोर लेन सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। लोनिवि की ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क स्टेट हाईवे से जुड़ने के बाद 50 हजार से अधिक की आबादी के लिए आवाजाही आसान और सुगम होगी। इसके लिए लोनिवि ने सर्वे प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रोड साइट कंट्रोल एक्ट के तहत पूरे राज्य में इसे लेकर लोनिवि सर्वे कार्य कर रहा है। चंपावत डिविजन में 220 किमी सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। लोनिवि ने इसके लिए सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। वर्ष 2014 में लागू एक्ट का आज तक पालन नहीं किया गया लेकिन अब एक्ट के तहत सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। नियम के अनुसार सड़क के दोनों तरफ से पांच-पांच मीटर सड़क छोड़कर निर्माण की अनुमति लेनी होगी।
लोनिवि पहाड़ी साइड 60 और दूसरी साइट से 40 फीसदी भूमि को लेगा। सड़क निर्माण कार्य सूखीढांग से डांडामीनार, रीठा से धूनाघाट, खेतीखान से चंपावत, चंपावत से मंच तामली, सूखीढांग टनकपुर ककराली गेट होते हुए पूर्णागिरि तक बनाया जाएगा। इससे आंतरिक सड़क मार्ग एसएच से जुड़ेंगे। संवाद
विज्ञापन
कोट
रोड साइट कंट्रोल एक्ट 2014 के अनुसार लोनिवि की सड़कों का निर्माण किया जाना है। वर्तमान में पूरे प्रदेश में इसका सर्वे किया जा रहा है। इससे लोनिवि को अपनी खुद की भूमि की सही-सही जानकारी मिलेगी। लोनिवि चंपावत जिले के साथ ही खटीमा और हरिद्वार में सर्वे कार्य कर रहा है। इसके बाद सड़क को टू लेन या फोर लेन बनाने का काम किया जाएगा। - इंजीनियर गोपेश प्रसाद, साइट इंचार्ज, ग्लोब टेक शॉल्यूशन गुरुग्राम