{"_id":"685adb36a2e21cad9a07af58","slug":"rural-road-opened-got-relief-champawat-news-c-229-1-shld1007-125683-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ग्रामीण सड़क खुली, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ग्रामीण सड़क खुली, मिली राहत
Tue, 24 Jun 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार को देर शाम ललुवापानी-बनलेख-जैगांव-जैतोली सड़क बंद हो गई थी। इससे करीब दो हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आपदा विभाग की ओर से मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मलबा सड़क खोल दी गई जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पिछले 24 घंटे में चंपावत में दो मिमी, बनबसा में 12 मिमी, लोहाघाट में 0.5 मिमी और पाटी में तीन मिमी बारिश दर्ज की गई।
चंपावत में सुबह से कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। बादल छाने से हल्की ठंड रही। मंगलवार को नगर का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, टनकपुर में पहाड़ों पर बरसात से शारदा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव मंगलवार को भी जारी रहा। दोपहर एक बजे जलस्तर 34,502 क्यूसेक तक दर्ज हुआ। शाम पांच बजे कुछ गिरावट के साथ यह 31,183 क्यूसेक दर्ज दर्ज किया गया। शारदा बैराज कंट्रोल रूम के अनुसार पहाड़ में बरसात का क्रम रुक-रुक कर चल रहा है। क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 21.4 मिमी बरसात दर्ज हुई। संवाद