फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rural entanglement by joining the municipality

पालिका में शामिल करने से ग्रामीण भड़के

Sun, 07 Jan 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Sun, 07 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Rural entanglement by joining the municipality
ज्ञानखेड़ा पंचायत घर में बैठक करते ज्ञानखेड़ा के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका क्षेत्र में ज्ञानखेड़ा ग्रामसभा के कुछ हिस्से को शामिल करने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध जताया। साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं आगामी पालिका चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


रविवार को पंचायत घर में हुई ग्रामीणों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पालिका क्षेत्र में शामिल करने से गरीब ग्रामीणों को विभिन्न करों की मार झेलनी पड़ेगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ग्रामीणों की सहमति के बगैर ग्रामीण क्षेत्र को पालिका में शामिल किया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य घर-घर किया जा रहा है, उसका बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही आगामी निकाय चुनाव का भी बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने उनको पूर्ववत न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत के अंतर्गत रखने की वकालत की। बैठक में सूरज नाथ, राजेंद्र सिंह अधिकारी, घनश्याम जोशी, बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, चंद्रमोहन, प्रवीण मेहता, अजीत सिंह, प्रकाश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed