फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rural Devlopment of Bajaun

बजौन के ग्रामीणों को आज भी एएनएम सेंटर और इंटर कॉलेज का इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rural Devlopment of Bajaun
चंपावत जिले के बजौन में लोगों को आज भी है बुनियादी सुविधाओं का इंतजार। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के कई ग्रामीण इलाके बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे ही इलाकों में शामिल है चंपावत विकासखंड की बजौन ग्राम पंचायत। जहां महिलाओं को टीका लगाने के लिए भी 16 किमी की पैदल दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से बजौन में एएनएम सेंटर खोलने की मांग उठा रहे हैं लेकिन उनकी मुराद पूरी नहीं हो सकी है। यही हाल उच्च शिक्षा का भी है, यहां के बाशिंदों को इंटर कॉलेज खुलने का इंतजार है। पिछले कई वर्षों से ग्रामीण बजौन में एएनएम सेंटर और इंटर कॉलेज की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण प्रकाश भट्ट, लीलाधर भट्ट, दीपक भट्ट, जगदीश भट्ट हरीश भट्ट, गिरीश भट्ट आदि के अनुसार अलग उत्तराखंड राज्य में पांचवें विधानसभा के लिए चुनाव होने को आए हैं लेकिन क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि एएनएम सेंटर और इंटर कॉलेज खुलने से बजौन से लगे बगेड़ी, अमौन, आगर आदि क्षेत्र के लोग भी लाभान्वित होंगे। उनका कहना है कि क्षेत्र की एक हजार से अधिक की आबादी को स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। क्षेत्र की अधिकतर छात्राएं 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देती हैं क्योंकि यहां से दियूरी जीआईसी आठ किमी और जीआईसी धौन 16 किमी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed