Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ruckus in municipal board meeting

Champawat News: पालिका बोर्ड बैठक में सभासदों ने किया हंगामा, बहिष्कार

Tue, 21 Feb 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 21 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
ruckus in municipal board meeting
चंपावत नगरपालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष एवं सभासद।
चंपावत। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में जेई पर निर्माण कार्यों में कमतर गुणवत्ता और कमीशन का आरोप लगाते हुए सभासदों ने हंगामा किया। भाजपा सभासद मोहन भट्ट और नंदन सिंह तड़ागी ने जेई पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। बैठक समाप्त होने से पहले ही दोनों सभासद विरोध में बैठक छोड़ कर चले गए। बोर्ड बैठक में छह से अधिक प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन


चेयरमैन विजय वर्मा की अध्यक्षता और ईओ अशोक वर्मा के संचालन में मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में बताया गया कि इस साल जनवरी में राज्य वित्त के 1.94 करोड़ रुपये सहित कुल 1.95 करोड़ रुपये की आय हुई जबकि व्यय 70.66 लाख रुपये हुआ। सभासद रोहित बिष्ट के प्रस्ताव पर बोर्ड ने स्टेशन रोड पर स्थापित बापू की मूर्ति को पार्क में स्थानांतरित करने और उसके स्थान पर चार लाख रुपये की महात्मा गांधी की नई मूर्ति लगाने को हरी झंडी दी। होर्डिंग शुल्क निर्धारण को लेकर प्रशासन से मंत्रणा करने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बोर्ड बैठक में सभासद रेखा तिवारी, कविता गोस्वामी, लक्ष्मी देवी, कैलाश पांडेय के अलावा लोक निर्माण विभाग के एई अनुपम राय, पेयजल निगम के अनिल कुमार, सिटी महेश चौहान, जगदीश लाल साह, प्रदीप भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मुख्य रूप से पारित हुए ये प्रस्ताव
1. पशु अस्पताल में पशुपालन जन्म नियंत्रण केंद्र बनेगा।
2. कुत्ते को पालने के लिए लाइसेंस बनाने की नियमावली बनेगी।
3. सड़क सुरक्षा के लिए दस स्थायी-अस्थायी पार्किंग बनेंगी।
4. डॉ. आंबेडकर कालोनी में पार्क बनाने के लिए शासन को 25 लाख रुपये का आगणन भेजा गया है।
5 .डिक्टेश्वर क्षेत्र में 2.30 करोड़ रुपये से बिजली, गैस और लकड़ी वाला शवदाह गृह बनाया जाएगा।
6. 15 वें वित्त आयोग से मिली 31.74 लाख रुपये से होने वाले निर्माण को मंजूरी।

मेरे खिलाफ साजिश है। कुछ सभासद ठेकेदारी करना चाहते हैं। उनको काम नहीं मिल रहा है, तो बदनाम कर रहे हैं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है। किसी भी जांच के लिए तैयार हूं। -विपिन जोशी, प्रभारी जेई, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed