{"_id":"5b0857aa4f1c1bf76e8b48db","slug":"rs-29-crore-from-sbi-from-rbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजर्व बैंक से एसबीआई से मिले 29 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजर्व बैंक से एसबीआई से मिले 29 करोड़ रुपये
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Sat, 26 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
चंपावत एसबीआई में आए ग्राहक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत।
नकदी संकट से कुछ हद तक निजात मिल सकेगी। भारतीय स्टेेट बैंक को रिजर्व बैंक से 29 करोड़ की नकदी मिल गई है। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच इस नकदी को लालकुआं से चंपावत लाया गया। इसके पहुंचने से नकदी के संकट से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि एसबीआई चंपावत द्वारा रिजर्व बैंक से दो सौ करोड़ रुपये की मांग की गई थी। मांग के सापेक्ष रिजर्व बैंक द्वारा दी गई यह राशि काफी कम है।
एसबीआई के उप प्रबंधक निर्मल भट्ट ने बताया कि रिजर्व बैंक द्वारा दी गई 29 करोड़ की खेप लालकुआं पहुंच गई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार की देर रात यह राशि लालकु आं से चंपावत पहुंच गई है। उप प्रबंधक ने बताया कि द्वितीय शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। सोमवार को रकम का मिलान किया जाएगा। जबकि मंगलवार से नकदी बैंक, एटीएम और ग्राहकों को दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बैंक के पास दो करोड़ की धनराशि बची थी। जबकि ग्राहकों ने 20 लाख रुपये जमा किए और तकरीबन 22 लाख रुपये की निकासी हुई। दूसरी तरफ शुक्रवार को शहर के कुछ एटीएम से धनराशि निकली। बैंक आफ बड़ौदा, यूनियन बैंक और केनरा बैंक के एटीएम से धनराशि निकली। जिससे लोगों की परेशानियों में कुछ कमी आई।