{"_id":"571faefe4f1c1bb124a91861","slug":"route-march-of-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"समरसता वर्ष पर चंपावत में हुआ पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समरसता वर्ष पर चंपावत में हुआ पथ संचलन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस का पथ संचलन
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने समरसता वर्ष पर मंगलवार शाम को यहां मोटर स्टेशन सहित विभिन्न मार्गों पर पथ संचलन किया। एबीसी अल्मामतार पब्लिक स्कूल मैदान में विद्यार्थी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संघ के सह जिला चालक मोहन जोशी ने कहा कि हिंदू समाज में भेदभाव मिटाने के साथ अन्य कुरीतियों को दूर करना संघ का लक्ष्य है।
विज्ञापन
कहा गया कि राष्ट्र की एकता-अखंडता को एकजुटता, संस्कार जरूरी है। आनंद बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश जोशी ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में जिला कार्यवाहक ईश्वरी दत्त जोशी, विभाग संपर्क प्रमुख चंद्रकिशोर बोहरा, जिला प्रचारक पंकज, कमल, मदन महर, भुवन फुलारा, मयूर बिष्ट, मनोज तड़ागी, योगेश पुनेठा आदि शामिल थें।
विज्ञापन