फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rob now trooped to ignore the crop

राज्य की अनदेखी करने वाले अब फसल लूटने धमके

Sun, 12 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 12 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Rob now trooped to ignore the crop
राज्य की अनदेखी करने वाले अब फसल लूटने धमके - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वे दिल्ली के दाढ़ी वाले बाबा की तरह बड़ी बातें नहीं करते, काम करने पर भरोसा करते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल के समर्थन में हुई चुनावी सभा में केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते उन्होंने कहा कि आपदा के वक्त राज्य की अनदेखी करने वाले अब चुनावों में फसल लूटने धमक गए हैं, लेकिन लोग राज्य के हितों को दरकिनार करने वालों को पहचानती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर का साथ, हर का विकास की नीति पर चल रही है।

रावत ने कहा कि उन्होंने गरीबी को नजदीक से महसूस किया, लिहाजा वे राज्य के हर कमजोर का भाई बनना चाहते हैं। इसके लिए विधवा, विकलांग, किसान, कर्मकार, मजदूर, डंगरिए से लेकर कई पेंशन योजनाएं शुरू करने के साथ पेंशन राशि में वृद्धि की। इसमें हर साल बढ़ोतरी होगी। तीन साल में सामाजिक पेंशनधारक 1.74 लाख से बढ़कर 7.25 लाख हो गए। जिसे एक साल में 10 लाख तक करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि अनेकों योजनाओं के जरिए राज्य को महिला सशक्तीकरण का मॉडल बनाने का काम शुरू किया गया है। 2018 तक सभी गांवों को रोड से जोड़ने की योजना को मंजूरी मिल जाएगी। गहत, मडुवा सहित उत्पादित खेती को बढ़ावा देकर पर्वतीय अर्थव्यवस्था को ताकत देने का काम किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश उप्रेती की अध्यक्षता व पूरन कठायत के संचालन में हुई सभा में प्रदेश प्रवक्ता डा.महेश ढेक, श्याम कार्की, सुधीर साह, सूरज प्रहरी, अशोक वर्मा, जानकी खर्कवाल, पानदेव भट्ट, बिंदु सिंह मौनी, मोहन जोशी, तारादत्त जोशी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed