{"_id":"585021014f1c1bf05c649b9a","slug":"roadways-station-in-champawat-budget-awaiting-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में रोडवेज स्टेशन के लिए बजट मंजूरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में रोडवेज स्टेशन के लिए बजट मंजूरी का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 13 Dec 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में इसी जगह प्रस्तावित है रोडवेज बस स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम दावों के बाद भी रोडवेज बस स्टेशन का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। रोडवेज की ओर से निर्धारित की गई कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम ने स्टेशन निर्माण के लिए 3.50 करोड़ रुपए की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेजी है।
इसे सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है, लेकिन बजट मंजूरी का इंतजार है। करीब दो माह पूर्व मुख्यालय के ठीक बीचोंबीच में स्थित लोनिवि डिवीजन कार्यालय की 23 नाली नौ मुठ्ठी जमीन उत्तराखंड परिवहन निगम को हस्तांतरित तो कर दी गई है, लेकिन प्रस्तावित बस स्टेशन की भूमि अतिक्रमण की जद में आई हुई है। इसेे हटाने के लिए अब तक किसी प्रकार की कोई प्रशासनिक पहल शुरू नहीं हो सकी है।
बस स्टेशन के लिए प्रस्तावित स्थल में लोक निर्माण विभाग की ओर से पूर्व में बनाए गए भवनों में ही रोडवेज काम चला रहा है। यहां अभी बस स्टेशन का किसी प्रकार का ढांचा खड़ा नहीं हो सका है। प्रभारी स्टेशन मास्टर नारायण दत्त जोशी का कहना है कि प्रस्तावित परिसर और पुराने भवनों की देखरेख के लिए रोडवेज की ओर से यहां चार कर्मचारी तैनात किए गए हैं, लेकिन प्रस्तावित स्टेशन परिसर में अब तक न तो बिजली की सुविधा ही उपलब्ध हो पाई है और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा है।
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत शिलान्यास करेंगे
परिवहन निगम की अभियांत्रिकी विंग के सहायक अभियंता पीके दीक्षित का कहना है कि चंपावत मुख्यालय में रोडवेज बस स्टेशन सीएम रावत का ड्रीम प्रोजेक्ट है। बस स्टेशन निर्माण की डीपीआर को बजट की मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम रावत जल्द ही चंपावत में रोडवेज बस स्टेशन का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से राज्य में आठ रोडवेज स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए 25 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। इसमें चंपावत का प्रस्तावित बस स्टेशन भी शामिल है।