{"_id":"677190347488b68b22063f5f","slug":"roadways-personnel-passengers-removed-debris-from-the-road-champawat-news-c-229-1-cpt1002-117671-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रोडवेज कर्मियों, यात्रियों ने सड़क से हटाया मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रोडवेज कर्मियों, यात्रियों ने सड़क से हटाया मलबा
Sun, 29 Dec 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। बारिश से रीठासाहिब-हल्द्वानी मार्ग पर मलबा आ गया। रीठासाहिब से हल्द्वानी जा रहे यात्रियों को सड़क पर आए मलबे को हटाना पड़ा। शनिवार रात हुई बारिश के बाद रविवार को रीठा और भिंगराड़ा के बीच सड़क पर मलबा, पत्थर और पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया था। सुबह करीब छह बजे रीठा साहिब से हल्द्वानी जाने वाली रोडवेज की बस जब मौके पर पहुंची तो मार्ग के बंद होने की जानकारी मिली। इसके चलते बस में सवार यात्रियों ने जगह-जगह बंद सड़क से मलबा हटाया। बस चालक जावेद और परिचालक सुनील जोशी ने बताया कि सड़क पर मलबे की वजह से चंपावत पहुंचने में दो घंटे की देरी हो गई।
विज्ञापन