{"_id":"64a45369db90a68d280f58d6","slug":"roadways-passengers-stranded-in-a-deserted-place-for-four-hours-champawat-news-c-229-1-shld1009-275-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चार घंटे सुनसान जगह फंसे रहे रोडवेज यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चार घंटे सुनसान जगह फंसे रहे रोडवेज यात्री
Tue, 04 Jul 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर डिपो की बस खराब होने से कानपुर के समीप फंसे यात्री। संवाद
बनबसा (चंपावत)। टनकपुर डिपो की रोडवेज बस खराब होने से कानपुर जा रहे करीब 30 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस चालक और परिचालक ने मैकेनिक बुलवाकर बस ठीक कराई जिसके बाद यात्री आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि खराब बस को लंबे रूट पर लगाया गया था जिससे वह रास्ते में ही खराब हो गई।
बनबसा युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष और समाजिक कार्यकर्ता अमरजीत सिंह गांधी मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बरेली से टनकपुर डिपो की बस (यूके 07 पीए 2563) से कानपुर के लिए सवार हुए। बस में करीब 30 यात्री थे। कटरा से आगे सुनसान जगह पर बस खराब हो गई। चालक परिचालक ने वैकल्पिक व्यवस्था से बस ठीक कराई।
करीब चार घंटे के बाद बस गंतव्य के लिए रवाना हुई। यात्रियों का कहना है कि रोडवेज प्रशासन की कमी के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे रोडवेज की साख और आय भी प्रभावित हो रही है। इधर आरएम पवन मेहरा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराए जाने की बात कही है।