फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways: Inquiry counter empty, passengers not getting information

Champawat News: रोडवेजः पूछताछ काउंटर खाली, यात्रियों को नहीं मिल रही जानकारी

Wed, 14 Feb 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 14 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Roadways: Inquiry counter empty, passengers not getting information
चंपावत रोडवेज स्टेशन में खाली पूछताछ काउंटर। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन में यात्रियों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पा रही है। पूछताछ काउंटर पर कर्मचारी नहीं होने से यात्रियों को दिक्कत हो रही है।बसों के समय की जानकारी देने के लिए पूछताछ काउंटर पर कोई कर्मचारी नहीं है। बुधवार को पिथौरागढ़ को जाने वाले यात्री पंकज कुमार ने बताया कि बस के समय की जानकारी के लिए वह रोडवेज स्थित पूछताछ कक्ष में गए। वहां उन्हें कोई नहीं मिला। वहीं चंडाक जाने वाली माया देवी ने बताया कि उन्होंने भी पूछताछ कक्ष में जाकर बस के समय की जानकारी जाननी चाही, लेकिन उन्हें भी वहां कोई नहीं मिला। बसों के समय की सही जानकारी नहीं मिल पाने की वजह से यात्रियों को दिक्कत हो रहा है। रोडवेज के एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम का कहना है कि पूछताछ कक्ष में कर्मियों की नियमित ड्यूटी लगाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed