{"_id":"5ee884058ebc3e432f25a20e","slug":"roadways-employees-protest-second-day199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंध नवीनीकरण को लेकर दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंध नवीनीकरण को लेकर दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
लोहाघाट में प्रदर्शन करते रोडवेज संविदा चालक परिचालक
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड परिवहन निगम के संविदा चालकों ने अनुबंध के नवीनीकरण के आदेश का दूसरे दिन मंगलवार को भी विरोध किया। चालकों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर अनुबंध के नवीनीकरण के आदेश को वापस लेने की मांग की। मांग पूरी न होने पर संविदा कार्मिकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को रोडवेज कार्यालय परिसर में संविदा चालक गोपाल गिरि के नेतृत्व में संविदा चालक-परिचालकों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जगदीश जोशी का कहना था निगम प्रबंधन द्वारा संविदा चालक-परिचालकों से अनुबंध पत्रों का नवीनीकरण करवाया जा रहा है, जबकि उन्हें परिवहन निगम में संविदा पर कार्य करते हुए तीन से आठ साल हो चुके हैं। तैनाती के वक्त उनसे अनुबंध पत्र भराया गया था। उसके बाद किसी भी वर्ष अनुबंध पत्र नहीं भरवाए गए। अनुबंध पत्रों का नवीनीकरण न कराए जाने पर अधिकारियों द्वारा 10 जून से उन्हें ड्यूटी नहीं दी जा रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि अनुबंध पत्र भराने के आदेश को वापस नहीं लिया गया, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे।
प्रदर्शन करने वालों में जगदीश राम, मदन कुंवर, ललित मोहन जोशी, सुरेश राम, देवकी नंन जोशी, हरीश चंद्र भट्ट, जीवानंद भट्ट, ललित भट्ट, पुष्कर भट्ट, अमर सिंह, मनोज सिंह, गिरीश सिंह, प्रकाश जोशी, नंदन फर्त्याल, विक्रम फर्त्याल, अशोक करायत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
इधर रोडवेज के एजीएम राजेंद्र कुमार का कहना है कि संविदा पर तैनात चार परिचालकों ने अपने बांड नवीनीकरण करा लिए हैं, जबकि 35 संविदा चालकों ने अभी नवीनीकरण नहीं कराया है। जब तक बांड का नवीनीकरण नहीं कराएंगे उन्हें निगम प्रबंधन के आदेशों के तहत सेवा में नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन