{"_id":"6573549fd321156fa7041b16","slug":"roadways-bus-will-be-operated-for-remote-rural-areas-champawat-news-c-229-1-shld1009-3870-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए होगा रोडवेज बस का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए होगा रोडवेज बस का संचालन
Fri, 08 Dec 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में रोडवेज अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम नवनीत पांडे। स्रोत:सूचना विभा
चंपावत। जिले में सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर शुक्रवार को डीएम नवनीत पांडे ने रोडवेज के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में रोडवेज बस सेवा संचालन पर चर्चा करते हुए मार्गों का निर्धारण किया गया। साथ ही मार्गों के निर्धारण के अनुसार शासन को अतिरिक्त बस उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक को दिए। कहा कि जिले के जिन क्षेत्रों में वर्तमान में रोडवेज बस सेवा संचालित नहीं है उन क्षेत्रों में बस सेवा संचालित की जाए।
डीएम ने विभिन्न मार्गों पर रोडवेज बस का संचालन किए जाने का निर्णय लेते हुए शीघ्र ही नई बस की खरीद किए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में कम सीट वाली बस का संचालन किया जाए तथा समय सारणी का निर्धारण भी यात्रियों की सुविधा के अनुसार किया जाए। बैठक में उत्तराखंड परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन मेहरा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
इन मोटर मार्गों पर होगा बस का संचालन
चंपावत। चंपावत से टनकपुर, लोहाघाट से चंपावत-तामली एवं तामली से उसी दिन वापसी, चंपावत-लोहाघाट, लोहाघाट से बाराकोट-पाटी-चंपावत, लोहाघाट से पंचेश्वर, रीठासाहिब से चंपावत, चंपावत से पिथौरागढ़ इन मार्गों पर प्रतिदिन शटल सेवा का संचालन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लोहाघाट -देवीधुरा-हल्द्वानी, लोहाघाट-बाराकोट-सिमलखेत-भनोली- अल्मोड़ा-रानीखेत के साथ ही जिले से मैदानी क्षेत्र के लिए दिल्ली, देहरादून आदि के साथ ही बनबसा बैराज से दिल्ली एवं बनबसा बैराज से खटीमा तक शटल सेवा संचालित करने का निर्णय लिया गया है। संवाद