फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   road

अंतराष्ट्रीय भारत नेपाल मार्ग का जीर्णोद्धार लटका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
road
क्षतिग्रस्त भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय मार्ग। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा एनएच से नेपाल को जोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय मार्ग एनएचपीसी गेट तक जीर्णशीर्ण हो चुका है लेकिन इस सड़क का जीर्णोद्धार कौन करेगा, इस पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। दो वर्ष पूर्व एनएचपीसी ने सड़क का जीर्णोद्धार कराया था।
विज्ञापन

80 के दशक से मार्ग का रखरखाव एनएचपीसी करती चली आ रही थी लेकिन स्वामित्व एनएचपीसी का नहीं होने से ऑडिट विभाग ने इस सड़क के रखरखाव पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।
विज्ञापन

एनएच से पाटनी तिराहे होते हुए नेपाल को जोड़ने वाला मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क का स्वामित्व यूपी सिंचाई विभाग का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेज प्रशासकों के समय से पाटनी तिराहे से भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या सात तक यह मार्ग करीब दस फुट चौड़ा था। बनबसा में पावर हाउस निर्माण को बड़ी मशीनें आदि लाने के लिए सड़क की चौड़ाई बढ़ानी थी।
यूपी सिंचाई विभाग के सूत्रों के मुताबिक 80 के दशक में एनएचपीसी और यूपी सिंचाई विभाग के बीच एक समझौता हुआ था। इसके तहत सड़क व उसके किनारे के बिजली पोलों का स्वामित्व यूपी सिंचाई विभाग का रहेगा लेकिन रखरखाव एनएचपीसी करेगी। वर्ष 1887-88 से इस सड़क का रखरखाव एनएचपीसी कर रही थी। इस मार्ग से ही भारत नेपाल के बीच थर्ड कंट्री के पर्यटक भी आवाजाही करते हैं।
एनएचपीसी किसी अन्य के स्वामित्व वाली संपत्तियों का मेंटेनेंस कार्य करने में असमर्थ है। स्वामित्व वाली एजेंसी रखरखाव करने में असमर्थता जताकर एनएचपीसी से आग्रह करे तो पूर्व की भांति एनएचपीसी सड़क के जीर्णोद्घार कराने का प्रस्ताव मुख्यालय भेज सकेगी।

-पवन कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा।
तीन दशकों से पाटनी तिराहे से एनएचपीसी गेट तक सड़क का रखरखाव एनएचपीसी कर रही थी। सड़क का रखरखाव करने वाली एजेंसी ही आगे भी सड़क मरम्मत कार्य करती है। शारदा हेडवर्क्स सड़क मरम्मत के लिए एनएचपीसी को अनापत्ति देने को तैयार है। सड़क को लेकर यूपी सिंचाई विभाग एवं एनएचपीसी के बीच के करार के संबंध में पता कराया जाएगा। -बृजेश मौर्य, एसडीओ शारदा हेडवर्क्स बनबसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed