{"_id":"5d6418888ebc3e93a04e69d2","slug":"road-tanakpur-news-hld354287823","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृजनगर में दरकी पहाड़ी का मलवा न हटाने से लोगों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृजनगर में दरकी पहाड़ी का मलवा न हटाने से लोगों में गुस्सा
विज्ञापन
र्माणाधीन टनकपुर-पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क में सुखीढांग के बृजनगर में जस का तस पड़ा दरकी पहाड़ी क?
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन बारमासी सड़क पर सूखीढांग के बृजनगर में दरकी पहाड़ी का मलबा आठ दिन से जस का तस पड़ा है, जिससे बाजार के दुकानदारों और आसपास के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं मलबे के कारण अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की अब तक दुरुस्त नहीं की गई है। जिससे क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। बृजनगर के दुकानदारों और ग्रामीणों ने बैठक कर कार्यदायी एनएच विभाग की अनदेखी पर आक्रोश जताया है। उन्होंने मंगलवार से बृजनगर में बेमियादी धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
बृजनगर में 18 अगस्त को दरकी पहाड़ी का मलबा सड़क पर डंप है। बारिश होने पर मलबा दुकानों में घुस रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री पं. शंकर दत्त जोशी की अध्यक्षता में हुई व्यापारियों और ग्रामीणों की बैठक में कार्यदायी विभाग के ईई के उस बयान पर आपत्ति जताई गई, जिसमें उन्होंने बरसात बंद होते ही डेंजर जोन से मलबा हटाने की बात कही है।
विज्ञापन
बैठक में पं. शंर जोशी, महेश चौड़ाकोटडी, संजय चौड़ाकोटी, प्रकाश जोशी, शंकर जोशी, दीपक शर्मा, कमल किशोर, महेश चंद्र, अंबा दत्त, सुरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।
जनहित याचिका दायर करने का फैसला
बृजनगर सूखीढांग के दुकानदारों और ग्रामीणों ने निर्माणाधीन बारहमासी सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को घटिया बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। उन्होंने जांच नहीं होने की स्थिति में न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी और ठेकेदार कंपनी की मनमानी और स्थानीय ग्रामीणों के उत्पीड़न पर अंकुश नहीं लगा तो जनहित याचिका दायर की जाएगी।
पिथौरागढ़ की 7 सड़कों में यातायात बंद
पिथौरागढ़। 13 दिन से बंद सोसा-सिर्खा सड़क सोमवार को नहीं खुली। सिर्खा सड़क जगह-जगह बह जाने से 14 अगस्त से बंद है। 17 अगस्त से बंद पौड़ी-घटकुना सड़क में भी यातायात बहाल नहीं हुआ है। जिले में 7 सड़कों में यातायात बाधित है। सड़कों के बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार सोसा-सिर्खा, सुकौली-रावलडुंगरी, लछैर पलेटा, शहीद जवाहर सिंह सड़क अखुली, पौड़ी-घटकुना, छिरकिला-जम्कू, मदकोट-फाफा सड़क में सोमवार को भी यातायात बंद रहा। सोसा-सिर्खा सड़क के 5 अगस्त तक खुलने की संभावना जताई जा रही है। शेष सड़कों में मंगलवार तक यातायात बहाल होने की बात कही जा रही है। सोमवार को शामा-तेजम, गलाती-रमतोली, बांसबगड़-गूटी, ऐंचोली-स्यूनी, मदकोट-बसंतकोट सड़क में भी मलबा गिरा था, शाम तक इन सड़कों पर यातायात बहाल हो गया।
पिथौरागढ़ में 34 एमएम बारिश हुई
पिथौरागढ़। पिछले 24 घंटे में पिथौरागढ़ में 34, बेड़ीनाग में 12, डीडीहाट में 15, मुनस्यारी में 16, धारचूला में 8.6 और गंगोलीहाट में 6 एमएम बारिश हुई। सोमवार सुबह हल्की बूंदाबादी के बाद दिनभर मौसम साफ रहा।
चट्टान दरकने से थल-मुनस्यारी सड़क बंद
मुनस्यारी। बेटुलीधार के पास चट्टान दरकने से थल-मुनस्यारी सड़क यातायात के लिए बंद हो गई है। सड़क नहीं खुली तो मंगलवार को मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को मदकोट-जौलजीबी से घूमकर गंतव्य तक जाना पड़ सकता है।
सोमवार को मौसम साफ होने के बाद भी बिना बारिश के ही बेटुलीधार में पहाड़ी दरक गई। बेटुलीधार के समीप भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें आने से सड़क बंद हो गई है। देर शाम थल की ओर से मुनस्यारी को जाने वाले वाहनों को वापस लौटना पड़ा। एसडीओ शरद जिंदल ने बताया कि गिरगांव से जेसीबी मशीन भेज दी है। मलबा काफी मात्रा में आया है। रात में मलबा हटाकर सड़क खोलने का प्रयास किया जाएगा। इधर यदि सड़क नहीं खुली तो सुबह यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ब्यूरो