{"_id":"6aebffea1265a602020d44bb","slug":"leopard-kills-13-year-old-boy-near-his-home-in-lohaghat-sud-dungri-village-family-devastated-champawat-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट: घर के पास घात लगाए बैठा था तेंदुआ, 13 साल के हिमांशु को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट: घर के पास घात लगाए बैठा था तेंदुआ, 13 साल के हिमांशु को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम
Thu, 05 Nov 2026 09:32 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत/लोहाघाट
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत/लोहाघाट
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 05 Nov 2026 09:32 AM IST
सार
मेले की रौनक देखकर घर लौट रहे एक किशोर को अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है। तेंदुए के हमले में इकलौते बेटे को खोने के बाद परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
हिमांशु
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लोहाघाट क्षेत्र में तेंदुए ने घर से महज 40 मीटर की दूरी पर एक किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, देर शाम लोहाघाट के सुड डूंगरी गांव में तेंदुआ घर के पास से 13 वर्षीय हिमांशु पुजारी को उठा ले गया। ग्रामीणों के मुताबिक वह मेला देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान घर से करीब 40 मीटर की दूरी पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर खेतों की ओर ले गया। काफी देर तक हिमांशु के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। करीब रात 9:30 बजे उसका शव घर से लगभग 40 मीटर दूर खेतों में मिला।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...दिवाली से पहले उजड़ी खुशियां: एक ही परिवार के तीन समेत चार लोगों की मौत, कार काटकर निकाले शव, दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन
परिजन आनन-फानन में उसे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय ले पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद से लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। डीएम मनीष कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा अस्पताल पहुंचे और पूरी जानकारी ली। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।