{"_id":"655ce3da2b6244a7cd0e9f01","slug":"road-survey-started-in-fighters-village-amkhark-champawat-news-c-230-1-shld1025-7120-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सेनानियों के गांव आमखर्क में सड़क का सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सेनानियों के गांव आमखर्क में सड़क का सर्वे शुरू
Tue, 21 Nov 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 21 Nov 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
चंपावत की आमखर्क सड़क का सर्वे करते कर्मी। संवाद
चंपावत। सूखीढांग क्षेत्र के चार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव आमखर्क में जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। डेढ़ किमी की इस सड़क के लिए सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस गांव के निवासी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी का कहना है कि सड़क का काम पूरा होने से न केवल सहूलियत मिलेगी बल्कि बुजुर्ग और बीमार लोगों के लिए ये सच्ची आजादी भी होगी।
सूखीढांग क्षेत्र का आमखर्क चार सेनानियों (पंडित रामचंद्र चौड़ाकोटी, बेनीराम चौड़ाकोटी, पदमादत्त चौड़ाकोटी और बची सिंह राना) का गांव है लेकिन आजादी के 76 साल बाद भी यहां सड़क नहीं है। सड़क नहीं होने से बृजनगर से आमखर्क तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को डेढ़ किमी पैदल जाना पड़ रहा है। वर्ष 1960 से कई बार आवाज उठाने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हो सका।
ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई बीएम आर्या ने बताया कि इस साल तीन जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांव तक सड़क पहुंचाने का एलान किया था। इस घोषणा के बाद पिछले माह शासन ने सड़क के लिए धन मंजूर किया और अब सड़क का सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है।