फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road cutting and construction work will start again from tomorrow

कल से फिर शुरू होगा सड़क कटिंग और निर्माण कार्य:

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Road cutting and construction work will start again from tomorrow
चंपावत जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम एसएन पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोरोना महामारी से बचाव को लेकर लागू लॉकडाउन में ऑलवेदर रोड में 20 अप्रैल से फिर से सड़क कटिंग और निर्माण कार्य शुरू होगा। सड़क कटिंग का कार्य तीन सप्ताह से रुका हुआ है। जिला सभागार में डीएम एसएन पांडेय की अध्यक्षता में पीएमजीएसवाई, पेयजल निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग आदि विभागों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित कर लें कि निर्माण में कार्य करने वाले मजदूर स्थानीय हो। यदि किसी निर्माण कार्य में लगे मजदूर किसी अन्य प्रदेश के हैं और उनकी जरूरत है तो उनकी सूची तैयार करें, जिससे की बाहरी प्रदेशों से उन्हें बुलाने के लिए संबंधित प्रशासन से बात की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने सभी निर्माण दायी संस्थाओं को 20 अप्रैल से प्रत्येक दिन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए कि उनकी ओर से क्या-क्या निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। बैठक में कार्य में लगे मजदूरों को रोज एक घंटे का लंच ब्रेक देने के निर्देश दिए। कहा कि कार्य करने के दौरान मजदूरों एवं अन्य को डबल मास्क पहनने, सेनेटाइजर, साबुन का उपयोग कराने और उनसे सामाजिक दूरी का पालन कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में एडीएम टीएस मर्तोलिया, डीएफओ कुबेर सिंह बिष्ट, ईई एनएच एलडी मथेला, ईई पीएमजीएसवाई एपी जोशी, ईई पेयजल निगम वीके जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed