फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road built in Suri in the name of martyr is in bad condition, villagers are upset

Champawat News: सूरी में शहीद के नाम पर बनी सड़क बदहाल, ग्रामीण परेशान

Fri, 09 Jan 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 09 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Road built in Suri in the name of martyr is in bad condition, villagers are upset
बदहाल पड़ा बाराकोट के सूरी तोक में शहीद नवीन चंद्रा के नाम से बना मोटर मार्ग। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक में ग्राम पंचायत झिरकुनी के सूरी तोक में शहीद नवीन चंद्रा के नाम से बना मोटर मार्ग बदहाल है। इस मार्ग से आवाजाही करने में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में सड़क में पड़े मलबे को हटाने के साथ मोटर मार्ग में डामरीकरण करने की मांग की है। ग्राम प्रधान नवीन जोशी ने बताया कि वर्ष 2017 में लोक निर्माण विभाग ने झिरकुनी ग्राम पंचायत के सूरी तोक में शहीद नवीन चंद्रा के नाम पर एक किलोमीटर सड़क काटकर उसमें डामरीकरण करण किया था। जिसके बाद इस मोटर मार्ग की कोई सुध नहीं ली गई। बताया कि आपदा के दौरान मोटर मार्ग पर मलबा आने के कारण सड़क संकरी हो गई है और डामर भी उखड़ गया है। मोटर मार्ग के दोनों ओर झाड़ियां उगी हैं, इससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन करने में दिक्कतें होने के साथ जंगली जानवरों का भी खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान नवीन जोशी, राम दत्त जोशी, गणेश दत्त जोशी, तुलाराम जोशी, सुरेश जोशी,जगदीश जोशी आदि ने बताया कि कई बार मांग के बाद भी सड़क में सुधारीकरण कार्य नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क पर सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन





--



कोट

सड़क किनारे उगी झाड़ियों और मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। डामरीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। हितेश कांडपाल, ईई लोनिवि लोहाघाट--
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed