{"_id":"64b4496f58f3d867ef07d684","slug":"road-block-in-batanagarh-tanakpur-news-c-229-1-shld1009-557-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बाटनागाड़ मलबा साफ होने में दो दिन और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बाटनागाड़ मलबा साफ होने में दो दिन और...
Mon, 17 Jul 2023 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में मलबा हटाती पॉकलैंड। संवाद
पूर्णागिरि धाम/चंपावत। चार जुलाई से बंद टनकपुर-पूर्णागिरि सड़क का मलबा रविवार को भी नहीं हटाया जा सका। मलबा हटाने में लगाई गई एक मशीन खराब हो गई है। सड़क खुलने में अभी दो दिन और लगने की संभावना है।
टनकपुर ककरालीगेट से ठुलीगाड़ सड़क पर बाटनागाड़ में चार जुलाई से भारी मलबा है। बाटनागाड़ क्षेत्र के 375 मीटर हिस्से पर आए मलबे में से अभी 40 मीटर तक और मलबा साफ किया जाना है। प्रशासन ने मलबे को हटाने के लिए पोकलेन सहित तीन मशीनें लगाई थीं। ये मशीन दिन-रात काम कर रही हैं लेकिन शनिवार दोपहर को एक मशीन अचानक खराब हो गई। मशीन को ठीक करने के लिए ले जाया गया। एसडीएम सुंदर सिंह का कहना है कि मलबे को जल्द से जल्द हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मलबा निस्तारण के लिए जारी है सर्वे
चंपावत। टनकपुर-ठुलीगाड़ सड़क पर चुनौती बने बाटनागाड़ क्षेत्र के मलबे के निस्तारण के लिए दूसरे दिन रविवार को भी सर्वे किया गया। टनकपुर के एसडीएम सुंदर सिंह के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय दल ने बाटनागाड़ क्षेत्र का निरीक्षण कर मलबे के निस्तारण के तरीकों पर गौर किया। इस दल को मंगलवार तक डीएम को रिपोर्ट भेजनी है। संवाद
विज्ञापन
चंपावत जिले में बंद सड़कें
टनकपुर ककरालीगेट-ठुलीगाड़, लड़ाबोरा-क्वरासिंह, नरसिंहडांडा-भगीनाभंडारी, अमोड़ी-छतकोट-घुरचुम पाली और सिमियाउरी-आमनी।
चंपावत का तापमान
अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस।