फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Risheshwar temple and cleanliness around Lohawati river

ऋषेश्वर मंदिर और लोहावती नदी के आसपास की सफाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Risheshwar temple and cleanliness around Lohawati river
लोहाघाट में श्रमदान के जरिए लोहावती नदी की साफ सफाई करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। ऋषेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों के लिए मंदिर समिति और रामलीला कमेटी की पहल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। श्रद्धालुओं ने लोहावती नदी और मंदिर परिसर में सफाई की। मंदिर समिति अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता और संरक्षक स्वामी मोहनानंद तीर्थ महाराज के निर्देशन में अभियान चलाया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता ने बताया कि मंदिर में दो दिनी शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 10 मार्च को ऋषेश्वर मंदिर के मुख्य मंदिर में भजन और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जबकि 11 मार्च को नगर के सर्वदेव मंदिर से शिव-पार्वती की झांकी छलिया नर्तकों के साथ ऋषेश्वर मंदिर तक निकाली जाएगी। सफाई करने वालों में प्रकाश राय, कैलाश बगौली, ईश्वरी लाल साह, मुकेश साह, विमल कलौनी, दीप जोशी, भैरव दत्त राय, जितेंद्र राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed