{"_id":"573ca72f4f1c1b644eac881e","slug":"rice-will-stop-and-municipal-slaughterhouses-in-22-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल पड़ाव और बूचड़खाने में पालिका बनाएगी 22 दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल पड़ाव और बूचड़खाने में पालिका बनाएगी 22 दुकानें
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 18 May 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
चावल पड़ाव और बूचड़खाने में पालिका बनाएगी 22 दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चावल पड़ाव और बूचड़खाने मेें अवस्थापना निधि से 22 दुकानों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए शासन से नगर पालिका को 55 लाख रुपये का बजट भी मिल चुका है। बुधवार को शहर में विधायक निधि से हुए निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने यह जानकारी दी।
ईओ शेखर चंद्र जोशी और सभासदों के साथ पालिकाध्यक्ष ने बंगाली कालोनी स्थित मंदिर में एक लाख रुपये विधायक निधि से निर्मित टीनशेड और चबूतरे का निरीक्षण किया। इसके अलावा अंबेडकर नगर कालोनी में विधायक निधि से निर्मित सीसी मार्ग एवं शिव मंदिर के पास टीनशेड एवं सीसी मार्ग निर्माण, वार्ड दो में डेढ़ लाख रुपये विधायक निधि से निर्मित सीसी मार्ग, वार्ड छह में आर्यसमाज मंदिर में ढाई लाख रुपये विधायक निधि से निर्मित टीनशेड एवं फर्श निर्माण के साथ वार्ड पांच स्थित बारात घर के जीर्णोद्धार कार्य को भी देखा।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक मिली। उन्होंने बताया कि चावल पड़ाव में 40 लाख रुपये की लागत से 15 और बूचड़खाने में पंद्रह लाख रुपये की लागत से 7 दुकानों का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए अवस्थापना निधि से पालिका को बजट प्राप्त हुआ है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष के साथ ईओ के अलावा जेई राघवेंद्र सिंह, जिला योजना समिति के सदस्य सभासद गिरीश खर्कवाल, सुमित ठाकुर, रिंकु भार्गव आदि मौजूद थे।