{"_id":"6733931ef240b947b902f485","slug":"ri-of-champawat-office-on-medical-leave-champawat-news-c-229-1-shld1026-115547-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत कार्यालय के आरआई चिकित्सा अवकाश पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत कार्यालय के आरआई चिकित्सा अवकाश पर
Tue, 12 Nov 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय गोरल चौड़ स्थित संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) कार्यालय के संभागीय निरीक्षक प्राविधिक चंपावत मनोज त्यागी चिकित्सा अवकाश पर हैं। इससे वाहनों की फिटनेस, वाहनों के ट्रायल के लिए आने वाले लोग परेशान हैं और लाइसेंस बनाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी टनकपुर ने बताया कि प्रशासन की ओर से रोस्टर में आरआई की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 30 अक्तूबर तक हल्द्वानी से विनोद गुंजल, चार नवंबर तक काशीपुर से चंद्रकांत भट्ट, सात नवंबर तक रामनगर से भानु प्रकाश बडोनी, 11 नवंबर तक रुद्रपुर से संजय सिंह और 14 नवंबर तक हल्द्वानी से अजय कुमार गुप्ता को रोस्टर वार भेजा जा रहा है।