{"_id":"5cd856bebdec220764028508","slug":"retired-principal-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी की टक्कर से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी की टक्कर से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की मौत
Sun, 12 May 2019 10:54 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 12 May 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
वर सिंह बोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खेतीखान में किशोर की स्कूटी की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। स्कूटी को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक दुर्घटना को लेकर किसी भी पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। न ही स्कूटी चलाने वाले नाबालिग के खिलाफ कोई कार्यवाही की गई है। बुजुर्ग सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे खेतीखान-चंपावत मोटर मार्ग में डाकघर के पास बुंगामानर के सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाध्यापक रघुवर सिंह बोहरा (72) अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच खेतीखान बाजार की ओर से आ रही एक स्कूटी (यूके 03बी-378) ने अनियंत्रित होकर बुजुर्ग को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग करीब पांच मीटर तक रगड़ते हुए दीवार से टकराए और गंभीर रूप से से घायल हो गए। खेतीखान निवासी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने बताया कि घायल को गंभीर हाल में गोविंद बोहरा के वाहन में सुरेश सिंह, दीपक सिंह और भगवान सिंह लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मनीष खत्री और देवेंद्र मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तक किसी ने थाने में तहरीर नहीं दी है।