फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Result of Election in Champawat

चंपावत जिले में भाजपा और कांग्रेस ने बांटी एक-एक सीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Result of Election in Champawat
चंपावत सीट पर भाजपा की जीत के बाद मतगणना स्थल के बाहर जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एज - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत जिले में भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट मिली है। लोहाघाट सीट से कांग्रेस नेता खुशाल सिंह अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार और दो बार के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को हराया। वहीं चंपावत सीट पर भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने कांग्रेस के हेमेश खर्कवाल को शिकस्त दी। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा इस जिले की दोनों सीटों पर काबिज थी। इस बार कांग्रेस ने भाजपा से एक सीट छीन ली। दोनों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को छोड़ शेष सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर और प्रेक्षक एसके नायक की मौजूदगी में वन पंचायत भवन में लोहाघाट और नगर पालिका के रैनबसेरे में चंपावत सीट के वोटों की गिनती हुई। चंपावत में 13 और लोहाघाट सीट में 16 चरणों में वोट गिने गए। चंपावत के निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि चंपावत सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल को 5304 वोटों से शिकस्त दी। भाजपा उम्मीदवार को 32547 और कांग्रेस प्रत्याशी को 27243 वोट मिले।
विज्ञापन

किसे-कितने वोट मिले
आप प्रत्याशी मदन सिंह महर को 2557
बसपा के राकेश चंद्र वर्मा को 506
सपा के मो. हारुन को 211
निर्दलीय जगदीश भट्ट को 465
दीपक बेलवाल को 280 मत मिले।
946 लोगों ने नोटा का समर्थन किया। चंपावत सीट पर 96016 में से कुल 65187 (63370 लोगों ने ईवीएम के जरिये और
1817 पोस्टल बैलेट) वोट पड़े।
वहीं लोहाघाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने भाजपा को हराया। निर्वाचन अधिकारी रिंकू बिष्ट ने बताया कि लोहाघाट सीट पर कुल 107240 वोटरों में से 63800 (62326 ने ईवीएम से और 1474 पोस्टल बैलेट) लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार पूरन सिंह फर्त्याल को 6038 वोटों से हराया। कांग्रेस उम्मीदवार को 32950 और भाजपा प्रत्याशी को 26912 वोट मिले। आप प्रत्याशी राजेश बिष्ट को 908, सपा के निसार खान को 363, निर्दलीय हिमेश कलखुड़िया को 1247, धीरज सिंह, 138, प्रकाश सिंह धामी को 178, नोटा को 1104 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत सीट में चरणवार वोट
चरण भाजपा कांग्रेस
पहला 1836 1810
दूसरा 1980 1704
तीसरा 2003 1136
चौथा 1344 1187
पांचवां 2679 1934
छठा 2376 1821
सातवां 1575 1162
आठवां 2729 2053
नौंवा 3645 2658
10वां 3430 3449
11वां 3220 3361
12वां 3196 2619
13वां 1881 1701
पोस्टल बैलेट 653 648
कुल योग 32547 27243
लोहाघाट सीट में चरणवार मिले वोट
चरण भाजपा कांग्रेस
पहला 1606 1816
दूसरा 1176 1440
तीसरा 1594 2267
चौथे 1304 2404
पांचवां 1324 2219
छठा 1647 1772
सातवां 1384 1689
आठवां 1764 2352
नौंवा 1658 2652
10वां 1818 2556
11वां 3252 2570
12वां 2109 2289
13वां 1703 1979
14वां 1406 1274
15वां 2073 2549
16वां 307 425
पोस्टल बैलेट 727 678
कुल योग 26912 32950
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed