फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Restricted use of plastic made items in meetings

बैठकों में प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का प्रयोग प्रतिबंधित

Thu, 25 May 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Thu, 25 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Restricted use of plastic made items in meetings
स्वच्छता अभियान की समीक्षा करते सीडीओ - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में स्वच्छता योजना बनाने के लिए विकास भवन सभागार में नगर स्वच्छता कमेटी की एक दिनी कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सरकारी कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और बैठकों में प्लास्टिक से बनी वस्तुओं के प्रयोग को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


डीएम डॉ.अहमद इकबाल की अध्यक्षता में और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार के संचालन में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ स्वच्छता शपथ के साथ किया गया। इस दौरान मिशन मैनेजर महेश चौहान ने केंद्र पोषित तथा शहरी विकास विभाग की ओर से संचालित दीनदयाल अंत्योदय, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास योजना आदि की जानकारी दी। कार्यशाला में प्रत्येक वार्ड में डीएम की अगुवाई में सफाई अभियान चलाने, नगर स्वच्छता योजना बनाने के लिए हर विभाग को अपना सहयोग एवं सुझाव नगरपालिका को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। 
विज्ञापन


सीडीओ हरगोविंद भट्ट ने सभी अधिकारियों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। डीएम ने नगरपालिका को खुले में शौच मुक्त करने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। शहरी विकास निदेशालय से आए कमल भट्ट ने वर्तमान में स्वच्छ भारत मिशन के पारित अधिनियमों की जानकारी दी। बैठक में सीएमओ डॉ.एमएस बोहरा, समाज कल्याण अधिकारी, पीसी जोशी, जीबी जोशी, पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी, सभासद शकुंतला गोस्वामी, दीपक तड़ागी, कलावती देवी, गिरीश चंद्र पांडेय, अजय प्रहरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed