फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Responsible for security of the pine forest

वन विभाग को देवदार की सुरक्षा का जिम्मा

Mon, 09 May 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 09 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Responsible for security of the pine forest
देवदार के पेड़ - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। वन पंचायत सभागार में डीएम दीपेंद्र कुमार चैधरी ने राजस्व विभाग, वन विभाग और लोगों की बैठक ली।  डीएम ने देवदार के 3147 पेड़ों पर नंबर लगाने के साथ ही पेड़ों की सुरक्षा का दायित्व भी वन विभाग को सौंपा है। इसके अलावा नगर पंचायत और राजस्व विभाग की बराबर निगरानी रखेगी। बैठक में तय किया गया कि समय-सयम पर एसडीएम पेड़ों की सुरक्षा के लिए लोगों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। जो पेड़ जिस व्यक्ति के अहाते में आ रहे हैं उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उस व्यक्ति की होगी। 

विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि देवदार वनी में मिट्टी फेंकने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। आरा मशीनों में बराबर निगरानी भी की जाएगी। इसके अलावा जिन लोगों ने घरों में देवदार की लकड़ी का प्रयोग किया है उसे भी खरीदने की जानकारी देगी होगी। डीएम ने वन निगम के टाल में लोगों को चीड़ और देवदार की इमारती लकड़ी उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने  पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने वालाें को पुरस्कृत करने तथा पौधारोपण के प्रति रुझान पैदा करने के लिए छात्रों की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने वन संरक्षण में सरपंच कैलाश तलनियां के प्रयासों को सराहा, जिन्होंने लोगाें को घास के लुट्टे लगाने में पेड़ काटने के बजाय  लोहे के खंभे लगाने के लिए प्रेरित किया है। इस अवसर पर एसडीएम  सीएस डोबाल, तहसीलदार नीलू चावला, एसीएफ एमएस सिरोही, नवीन मुरारी, व्यापार  संघ अध्यक्ष भैरव राय, कीर्ति बगौली, एसओ मनोज रतूड़ी, रेंजरदीप जोशी आदि  मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed