फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Report was to be given in a week, investigation not completed even in three weeks

Champawat News: एक हफ्ते में देनी थी रिपोर्ट, तीन सप्ताह में भी पूरी नहीं जांच

Sat, 21 Oct 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 21 Oct 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Report was to be given in a week, investigation not completed even in three weeks
चंपावत। नगर पालिका में दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से चल रहे दस निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोपों की जांच तीन सप्ताह बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। भाजपा नेता और पूर्व नामित सभासद सूरज प्रहरी की दो अक्तूबर से आंदोलन की चेतावनी के बाद डीएम नवनीत पांडे ने पहली अक्तूबर को जांच के आदेश दिए थे। साथ ही जांच आख्या एक सप्ताह में पूरी कर आख्या देने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अभी ये जांच पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने पालिका की ओर से कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाने के साथ निविदा प्रक्रिया में नियमावली के उल्लंघन का आरोप लगाया था। प्रहरी का आरोप है कि जो समाचार पत्र इस जिले में या तो आते नहीं हैं या बेहद कम प्रसार है, उनमें निविदा छपवा पसंदीदा ठेकेदारों को ठेका दिलाया गया है। दो अक्तूबर से आंदोलन की धमकी के बीच एक अक्तूबर को एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई, लेकिन अभी रिपोर्ट का इंतजार है। पालिका के ईओ अशोक कुमार वर्मा किसी भी तरह की अनियमितता के आरोपों को खारिज करते हैं।
विज्ञापन

कोट
जांच जारी है, जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। निविदा प्रक्रिया में नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच वरिष्ठ कोषाधिकारी कर रहे हैं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण लोनिवि के अभियंता को करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास असवाल, एसडीएम, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed