{"_id":"5d03e0258ebc3e172c0aa4d3","slug":"repairing-work-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम ने शुरू किया 11 और 33 केवी बिजली लाइन में मरम्मत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम ने शुरू किया 11 और 33 केवी बिजली लाइन में मरम्मत कार्य
Fri, 14 Jun 2019 11:27 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में खतरे का सबब बने पेड़ों की उर्जा निगम ने लापिंग शुरू की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम ने चंपावत और लोहाघाट में 33 और 11 केवी बिजली लाइन में मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। इसके चलते जिले के पर्वतीय क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ से ढाई बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने पहले दिन घाट से बाराकोट और देवीधुरा से लोहाघाट तक 33 केवी और 11 केवी की बिजली लाइन से जुड़े होने वाले पेड़ों की लॉपिंग और जंफर को ठीक करने का काम किया। मरम्मत कार्य के चलते दिन में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली नहीं होने से लोगों को फोटो-कॉपी करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के एसडीओ विकास भारती ने बताया कि 11 और 33 केवी लाइन में मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। कहा कि मरम्मत के दौरान पेड़ों की लॅपिंग और जंफर टाइट करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
आज इन क्षेत्रों में होगी मरम्मत
चंपावत। ऊर्जा निगम ने बताया कि शनिवार को रीठा, बाराकोट, रेगडू, सिमलखेेत, चल्थी, पुल्लाए सुखीढांग, अमोड़ी, धौन, चौमेल, दिगालीचौड़, रौसाल में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।