{"_id":"57b5ec624f1c1bd66b6ecc81","slug":"remove-from-the-hospital-ppp-mode","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से हटाओ पीपीपी मोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से हटाओ पीपीपी मोड
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल से हटाओ पीपीपी मोड
- फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाने, ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग को लेकर तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को 18वें दिन भी धरना, प्रदर्शन जारी रहा। रक्षाबंधन पर भी आंदोलनकारी डटे रहे। व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय ने सीएमएस पर आंदोलनकारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि क्षेत्रवासियों ने पहले ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग की थी, लेकिन सीएमएस इसे ट्रॉमा केयर यूनिट बता रहे हैं।
विज्ञापन
विभाग की ओर से शासन को सौंपी गई लिस्ट में न्यूरो सर्जन का पद सृजित करने का कोई जिक्र ही नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि आंदोलनकारियों को गुमराह किया गया तो वे सीएमओ का घेराव करेंगेे। दो सूत्रीय मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को धरना देने वालों में जीवन मेहता, प्रकाश राय, गोविंद वर्मा, करन थापा, आईएल साह, पूरन उप्रेती, विमल कलौनी ने धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन