{"_id":"5794e7784f1c1b2932c4b6a3","slug":"remove-from-hospital-ppp-mode","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Sun, 24 Jul 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाओ
- फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट में ट्रामा सेंटर शुरू करने एवं सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाने के लिए उद्योग व्यापार मंडल और क्षेत्रीय लोगों ने मुहिम शुरू कर दी है। पहली अगस्त से प्रस्तावित आंदोलन की सफलता के लिए नगर क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू हो गया है।
विज्ञापन
आंदोलन की रूपरेखा तय कर ली गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय ने बताया कि एक अगस्त को शीतला माता मंदिर से एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला जाएगा। प्रथम चरण में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय जनता क्रमिक अनशन, द्वितीय चरण में मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
तृतीय चरण में तालाबंदी एवं चक्का जाम, चतुर्थ चरण में आमरण अनशन, अनिश्चितकालीन बंद करने का निर्णय लिया है। दोनों मांगों को लेकर रविवार को संघर्ष समिति ने ठाड़ाढुंगा मोहल्ले में जनसंपर्क कर लोगों से आंदोलन में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
वक्ताओं का कहना था कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं एवं ट्रामा सेंटर के चालू न होने से लोगों की अकाल मौतें हो रही हैं। अस्पताल की अव्यवस्थाओं के चलते लोगों को मजबूरन निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। जनसंपर्क में शेर सिंह, विमल कालोनी, कीर्ति बगौली, जगदीश साह, रवींद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।