फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Remote areas off the first day of the 32 polling parties

पहले दिन दूरस्थ क्षेत्रों की 32 पोलिंग पार्टियां रवाना

Mon, 13 Feb 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 13 Feb 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Remote areas off the first day of the 32 polling parties
पहले दिन दूरस्थ क्षेत्रों की 32 पोलिंग पार्टियां रवाना - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव की व्यवस्थाओं के अंतिम चरण में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.अहमद इकबाल ने अपनी निगरानी में अधिक पैदल दूरी वाली 32 पोलिंग पार्टियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को गोरलचौड़ मैदान से बूथों के लिए रवाना किया। वे चुनाव कार्य में हड़बड़ी न कर संयम बरतते हुए निर्वाचन को पारदर्शी, निष्पक्ष के साथ संपन्न करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान पार्टी के प्रस्थान से लेकर उनके बूथ में पहुंचने तक की पल-पल की खबर निर्वाचन कंट्रोल रूम को देंगे।

उन्होंने कहा कि अचानक किसी क्षेत्र से मतदान बहिष्कार की खबर मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट कंट्रोल रूम को सूचित कर संबंधित गांव में जाकर लोगों को मतदान बूथ तक आने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में कोई  व्यवधान न आने दें और किसी सिस्टम में खराबी आने पर तत्काल उसे दूर करते  हुए उसकी सूचना जोनल के साथ कंट्रोल रूम को भी प्रेषित करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने मतदान पार्टियों को सामग्री प्राप्त कराने से पूर्व पीठासीन अधिकारियों के मोबाइल नंबरों को पीडीएमएस (पोल डे मोनिटरिंग सिस्टम) में रजिस्ट्रेशन कराने, पार्टियों की रवानगी के समय ईवीएम और जरूरी प्रपत्र फिर से जांचने  तथा गोरलचौड़ मैदान में ही अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त करने, पोलिंग स्टेशन पर  मतदान पार्टियों के सुरक्षित पहुंचने, मॉक पोल कराने, मतदान प्रारंभ होने  की सूचना के साथ 9 बजे तक पड़े मतों की संख्या और प्रत्येक दो-दो घंटे में  पड़े मतों की सूचना से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसे तत्काल संबंधित विभाग के माध्यम से दूर किया जा सके। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी  हेमंत वर्मा, नोडल अधिकारी कार्मिक एचजी भट्ट, सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित साह, कॉल सेंटर प्रभारी मनोज पांडेय, लोनिवि ईई बीसी पंत सहित सभी सेक्टर  और जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed