फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Remembered Dr. Bhimrao Ambedkar on Parivarwana Diwas

परिनिर्वाण दिवस पर डॉ.भीमराव अंबेडकर को याद किया 

Wed, 06 Dec 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Wed, 06 Dec 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Remembered Dr. Bhimrao Ambedkar on Parivarwana Diwas
चंपावत में भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

 जिले में परिनिर्वाण दिवस पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर को याद किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। लोहाघाट में सेवानिवृत्त शिक्षक सुंदर राम को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में डा.अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने वालों में नारायण दत्त गड़कोटी, सभासद दीपक तड़ागी, देवी दत्त जोशी, मोहन भट्ट, सनी वर्मा, बसंत तड़ागी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमल माहरा, सुरेश जोशी, मुकेश कलखुड़िया, रघुवर सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी परिनिर्वाण दिवस पर डॉ. अंबेडकर का भावपूर्ण स्मरण किया। पार्टी कार्यालय में साधन सहकारी समिति अध्यक्ष विकास साह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूरन कठायत, रोहित बिष्ट, सूरज प्रहरी, मयूख चौधरी, सौरभ साह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन



लोहाघाट में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के कार्यालय में सुभाष राम की अध्यक्षता और महेश बोहरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री नवीन बोहरा, सुंदर राम ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर रोशनी डाली। इस मौके पर शिक्षक सुंदर राम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महामंत्री कैलाश पांडेय, ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष ललित मोहन जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गोविंद प्रसाद, दिनेश ढेक आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर छात्रावास में संविधान निर्माता बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर को  श्रद्धांजलि दी गई।भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, एबीवीपी जिला संयोजक विनोद बगोली, छात्र संघ अध्यक्ष विवेक पुजारी, एबीवीपी नगर मंत्री दीपक देव, पूर्व छात्र संघ महासचिव इंदर ढेक, कमल सिंह आदि ने विचार रखे। टनकपुर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर पार्क में स्थिति उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में महाबोधिसत्व अंबेडकर मिशन के महामंत्री राकेश वाल्मीकि, घासीराम, राकेश वाल्मीकि, श्याम कुमार, गौतम, रामनाथ, हरीराम सागर, राजेंद्र कुमार, प्यारेलाल आदि मौजूद थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि समरसता दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर डा. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी गई। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, दीप चंद्र पाठक, लीला मंगला, सुभाष गहतोड़ी, मुकेश भट्ट, निगम गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed