फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Referee will be with the children hope, Anganwadi worker

रेफर किए बच्चों के साथ जाएंगी आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री

Mon, 19 Sep 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 19 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Referee will be with the children hope, Anganwadi worker
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गंभीर बीमारी में हायर सेंटर के लिए रेफर किए जाने वाले बच्चों और मरीजों के साथ आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री या कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारी को आवश्यक रूप से साथ जाना होगा। यह निर्देश सोमवार को डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने जिला स्तरीय परिवार कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए  दिए। 
डीएम ने कहा डॉक्टर का दायित्व मरीज को हायर सेंटर रेफर करने तक ही सीमित न रहे, इसलिए मरीज की जांच से लेकर हायर सेंटर में भर्ती होने तथा वहां चल रहे इलाज की भी समय-समय पर जानकारी लेते रहें। उन्होंने एनीमिया से पीड़ित बालिकाओं को चिन्हित करने हेतु पायलट प्रोजेक्ट के तहत शीघ्र ही सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत छात्राओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने 108 आपातकालीन सेवा की समीक्षा के दौरान गाड़ियों के संचालन की लगातार निगरानी करने तथा जो भी कमी हो उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। बैठक में एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके जोशी, एसीएमओ डॉ. केसी ठाकुर आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed