श्रीरीठा साहिब जोड़ मेला शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीरीठा साहिब (चंपावत)। गुरुद्वारा श्रीरीठा साहिब में तीन दिनी जोड़ मेला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली से आए वयोवृद्ध कारसेवा प्रमुख बाबा बच्चन सिंह ने मेले का शुभारंभ किया। कहा कि सिख धर्म गुरुओं ने सेवा और बलिदान की असाधारण मिसाल पेश की है। विश्वभर के तमाम गुरुद्वारों के जरिए सेवाएं की जा रही हैं। मुख्य मेला शुक्रवार को होगा, जिसमें कई नामी हस्तियां यहां पहुंचेंगी।
श्री गुरुग्रंथ साहिब के पाठ की लड़ी शुरू होने के साथ नानकमत्ता, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली से आए संतों ने अमृतवाणी समेत श्रीरीठा साहिब गुरुद्वारे का इतिहास बताया। अखंड शबद-कीर्तन, लंगर चल रहा है। कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह, सुखविंदर सिंह, भवान सिंह परवाल, भगवान राम सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया। पहले दिन मेले में दस हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।
श्रीरीठा साहिब/चंपावत। श्रीरीठा साहिब मेले में हजारों सिख श्रद्धालु गुरु के दरबार में शीश नवा रहे हैं। दर्शन को बड़ी संख्या में लोग दोपहिया वाहनों से आए हैं, जिस कारण यहां 1500 से अधिक बाइकों की पार्किंग हो गई है। किच्छा के कार सेवकों ने तीर्थयात्रियों के लिए टायरों के पंचर जोड़ने की भी व्यवस्था की है।
श्रीरीठा साहिब (चंपावत)। श्रीरीठा साहिब गुरुद्वारे में चल रहे मेले के लिए टनकपुर से लेकर श्रीरीठा साहिब तक के 150 किमी मार्ग में कई जगह लंगर लगे हैं। चल्थी, मुड़ियानी, पोखरी, जोस्यूड़ा, भिंगराड़ा आदि जगहों में लंगर लगाए गए हैं। यहां तंदूर सेवा शुरू की गई है। नानकमत्ता के बलजीत सिंह के नेतृत्व में 16 तंदूर लगाए गए। इस सेवा में नानकमत्ता से 75 लोग सहयोग कर रहे हैं।
मझोला के राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूड़ी बनाने के लिए 60 लोग आए हैं। जलेबी, पकोड़ी का भी प्रसाद मिल रहा है। कर्णकरायत के पास किच्छा की समिति ने आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए चाय पकौड़ा, कार सेवक कृपाल सिंह, इंद्र सिंह, मंदीप सिंह ने सलना पुल के पास सितारगंज, किच्छा के कार सेवकों ने कड़ी चावल, सरबत सेवा की है। नलिया चौकी के पास पूरनपुर के प्रधान परमवीर सिंह, रणजीत सिंह आदि चिकित्सा सेवा के लिए चाय-पकौड़ा की सेवा दे रहे हैं।