फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rebuffs not on full information of roads

सड़कों की पूरी जानकारी न होने पर लगाई फटकार

Wed, 06 Dec 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Wed, 06 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Rebuffs not on full information of roads
निगरानी समिति की बैठक लेते केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला

 केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सड़कों के संबंध में पूरी जानकारी न होने पर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और अगली बैठक में पूरी तैयारी के साथ आने को कहा। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने पीएमजीएसवाई द्वारा निर्मित सड़कों की गुणवत्ता, चौड़ाई पर बैठक में नाराजगी व्यक्त की और किस वर्ष कितनी जनसंख्या के गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है इसकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने ललुवापानी से लघान, बड़ोली तथा पासम से वलूसा गांवों में सड़क सुविधा की जानकारी भी मांगी। जिले में पांच गांव और 449 तोकों में बिजली नहीं होने की जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि 80 करोड़ के प्रस्ताव पर 24 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है, लेकिन सात बार टेंडर प्रक्रिया प्रकाशित करने के बावजूद कोई भी ठेकेदार टेंडर भरने को तैयार नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि उज्ज्वला योजना में 2264 लोगों को लाभान्वित किया गया है। समीक्षा बैठक में ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरू, एडीएम हेमंत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट, पीडी एचजी भट्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, सांसद प्रतिनिधि गोविंद सामंत सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


सांसद आदर्श गांव सल्ली में होगी अगली बैठक
चंपावत। मनरेगा की समीक्षा में जिला विकास अधिकारी ने बताया कि मजदूरी मद में धनराशि मिल रही है, लेकिन सामग्री में अभी तक 4.50 करोड़ की धनराशि की देनदारी शेष है। सीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में इस वर्ष लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है तथा विगत वर्ष के 264 के लक्ष्य के सापेक्ष 121 व्यक्तियों को भूमि का पट्टा स्वीकृत कर दिया है। राज्यमंत्री ने कहा कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की अगली बैठक सांसद आदर्श गांव सल्ली में निर्धारित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed