फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ravana in the guise of a saint abducted Sita in Champawat.

Champawat News: चंपावत में साधु वेषधारी रावण ने किया सीता का हरण

Sat, 21 Oct 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 21 Oct 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ravana in the guise of a saint abducted Sita in Champawat.
चंपावत के फुलारगांव में दशरथ मरण में शोक मनाती तीनों रानियां। संवाद
चंपावत/लोहाघाट। जिले के विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन जारी है। मुख्यालय के मल्लीहाट में चल रही रामलीला में साधु वेषधारी रावण ने सीता का हरण किया। आयोजन में भगवतशराण राय, कमलेश राय, मुक्तेश पचौली, जगदीश पचौली आदि सहयोग कर रहे हैं। यहां रामलीला में मथुरा से आए कलाकारों के दल की ओर से एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जा रही है। गोली बिरगुल, कोट अमोड़ी, फुलारागांव, धौन, दियूरी में भी रामलीला का मंचन जारी है।
विज्ञापन

इधर लोहाघाट नगर सहित कर्णकरायत और चमदेवल में रामलीला जारी है। लोहाघाट में रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता के दिशा निर्देशन और नरेश राय के संचालन में सुपर्णखा नासिका छेदन से लेकर सीता हरण तक की लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह ने लीला का शुभारंभ किया। वहीं कर्णकरायत और चमदेवल की रामलीला में वनवास तक की लीला का मंचन किया गया। कड़ाके की ठंड के वावजूद दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed