{"_id":"68b334a60170811a9a05613c","slug":"ratias-stream-will-not-block-the-way-a-bridge-will-be-built-champawat-news-c-229-1-shld1026-128651-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रतिया की धारा नहीं रोकेगी रास्ता, बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रतिया की धारा नहीं रोकेगी रास्ता, बनेगा पुल
Sat, 30 Aug 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
पाटी विकासखंड में अधिशासी अभियंता को कंधों पर बैठाकर रतिया नदी पार कराते शिक्षक। स्रोत : ग्
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक की ग्राम पंचायत रमक के खिरकुड़ा और बालातड़ी ग्राम पंचायत के अमौली गांव के बीच बहने वाली रतिया नदी पर पुल नहीं होने के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही थी। इस समस्या का संज्ञान लेकर अमर उजाला ने 29 अगस्त के अंक में पढ़ाई के लिए रतिया की तेज धार पार कर स्कूल जाते हैं बच्चे शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की।
खबर का संज्ञान लेकर पीएमजीएसवाई ने शनिवार को सर्वे कर पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने रतिया नदी पर अमौली और खेरकुड़ा के मध्य पुल निर्माण के लिए सहमति दी। इस दौरान शिक्षक प्रकाश चंद्र जोशी ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता बीसी नैनवाल को कंधे पर बैठाकर नदी पार कराई। इस दौरान सहायक अभियंता नीरज सिंह, प्रधान रमक रेखा, बीडीसी भावना जोशी, प्रधान बालातड़ी ममता भट्ट, पूर्व प्रधान लक्ष्मी दत्त, पूर्व प्रधानाचार्य हरीश चंद्र भट्ट, मनोज चंद्र, विवेक जोशी, नरेश चंद्र, बसंत आदि थे।