फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rate will be fixed first, then private hospital will take

पहले तय होगी दर, फिर लेंगे निजी अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Rate will be fixed first, then private hospital will take
चंपावत। जिला अस्पताल सहित जिले के तीन बड़े सरकारी अस्पतालों को डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर (डीसीएचसी) में बदलने के बाद अब निजी अस्पतालों के अधिग्रहण की प्रक्रिया दस दिन पूर्व शुरू की गई थी। लेकिन निजी अस्पतालों को किए जाने वाले भुगतान की दरें तय नहीं होने से अभी अधिग्रहण नहीं हो सका है। अब जिला प्रशासन ने शासन को पत्र भेज दर के निर्धारण का आग्रह किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि जिले के तीन सरकारी अस्पतालों को डीसीएचसी में तब्दील किया गया है। इन अस्पतालों में 106 बेड रखे गए हैं। इसके अलावा 14 होटलों में 100 बैडों को कोविड केयर सेंटर (सीसीसी) के रूप में लिया गया है। इसके चलते ओपीडी और इमरजेंसी के लिए चंपावत, लोहाघाट और टनकपुर में चार प्राइवेट अस्पतालों का अधिग्रहण होना है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव को पत्र भेज अधिग्रहण की दरें और उसके अनुरूप बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। ओपीडी और अन्य मरीजों के लिए इन निजी अस्पतालों की सेवा ली जाएगी। अधिग्रहण अवधि में ये सेवाएं पूरी तरह निशुल्क होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed