{"_id":"630908e698040247774b206b","slug":"rate-fixed-of-ambulance-in-champawat-champawat-news-hld4736295103","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी एंबुलेंस वसूल नहीं सकेंगे मनमाना किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी एंबुलेंस वसूल नहीं सकेंगे मनमाना किराया
विज्ञापन
चंपावत के एआरटीओ सुरेंद्र कुमार।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। निजी एंबुलेंस संचालक अब मरीज से मनमाना किराया वसूल नहीं सकेंगे। प्रदेश में पहली बार एंबुलेंस का किराया निर्धारित किया गया है। तय दर से अधिक किराया वसूलने पर कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना काल के अनुभव के बाद दर तय करने की जरूरत महसूस की गई। उत्तराखंड राज्य परिवहन प्राधिकरण ने एंबुलेंस के किराये की दर निर्धारित की है। नॉन एसी एंबुलेंस की न्यूनतम दर 15 किमी के लिए 800 रुपये से शुरू है जबकि यही दर एसी वाली एंबुलेंस में 1200 रुपये है। हालांकि चंपावत जिले में सिर्फ पांच निजी एंबुलेंस हैं।
लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
चंपावत। अब एंबुलेंसों का किराया निर्धारित मानक के अनुरूप ही वसूला जा सकता है। अधिक रुपये वसूलने पर एंबुलेंस पर कार्रवाई से लेकर परमिट तक निरस्त करने का प्रावधान है। लोगों की जानकारी के लिए अस्पताल, रोडवेज, टैक्सी स्टैंड, चौराहे, मुख्य बाजार, स्कूल आदि के आसपास पर्चे और फ्लैक्स लगाए जाएंगे। तय राशि से अधिक रकम वसूलने पर एआरटीओ सुरेंद्र कुमार के मोबाइल नंबर 9411112156 पर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
ये हैं एंबुलेंस की दरें
ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ (एसी)
1. 15 किमी के दायरे में एक तरफ छोड़ने का 1200 रुपये।
2. 15 किमी से अधिक दूरी के लिए 20 रुपये प्रति किमी।
3. एक घंटे के बाद प्रतीक्षा भाड़ा 250 रुपये प्रति घंटे।
ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ (नॉन एसी)
1. 15 किमी के दायरे में एक तरफ छोड़ने का 800 रुपये।
2. 15 किमी से अधिक दूरी के लिए के लिए 18 रुपये प्रति किमी।
3. एक घंटे के बाद प्रतीक्षा भाड़ा 200 रुपये प्रति घंटे।
आईसीयू कार्डियक एंबुलेंस
1. किराया - 15 किमी की परिधि तक तीन हजार रुपये, नर्सिंग स्टाफ के साथ चार हजार रुपये, डॉक्टर के साथ छह हजार रुपये।
2. 15 किमी से अधिक दूरी के लिए 45 रुपये प्रति किमी के हिसाब से।