{"_id":"6602f20c95042eee6206176d","slug":"rang-barse-bheege-chunar-wali-rang-barse-champawat-news-c-229-1-shld1026-106648-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे..... होरी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे..... होरी है
Tue, 26 Mar 2024 09:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 26 Mar 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/पाटी/रीठासाहिब (चंपावत)। चंपावत में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व सौहार्द के साथ मनाया गया। महिलाओं और पुरुष होल्यारों की टोलियों ने जगह-जगह जाकर होली गायन किया। रंग बरसे भीगे चुनर वाली, आज न छोड़ेंगे हम बस जोली खेलेंगे होली आदि फिल्मी और कुमाऊंनी गीतों पर होल्यारों ने जमकर नृत्य किया।
इस दौरान अबीर, गुलाल और पानी की होली खेली गई। मादली, त्यारकूड़ा, डुंगरासेठी, खर्ककार्की, सिमल्टा, कलक्ट्रेट रोड, मुख्य बाजार, मुडियानी, फुलारागांव आदि क्षेत्रों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गोरलचौड़ मैदान में गोरलचौड़ समूह की महिलाओं ने भी जमकर होली गायन किया। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जमकर होली खेली।
लोहाघाट, बाराकोट, गुमदेश, पाटी, देवीधुरा, रीठासहिब, भिंगराड़ा आदि क्षेत्रों में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इधर, आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी लोहाघाट में हिमवीरों के साथ बिशंग आदि क्षेत्रों के होत्यारों ने जमाया रंग। आईटीबीपी के कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत के नेतृत्व में हर साल की तरह बिशंग और सुई खैंसकांडे के होल्यारों ने खड़ी होली का गायन किया। पाटन पाटनी में भी होली की धूम रही। पाटी, रीठा साहिब क्षेत्र में भी लोगों ने जमकर होली खेली।
विज्ञापन
-- -- -- --