फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Random vehicles will be removed

हटाए जाएंगे बेतरतीब खड़े वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Random vehicles will be removed
लोहाघाट नगर में लगने वाले जाम से निपटने के लिए रणनीति तैयार करते पुलिस, नगर पंचायत और प्रशासन के अ? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत सभागार में हुई पुलिस, प्रशासन और नगर पंचायत की बैठक में बाजार में अक्सर लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए विचार मंथन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आवाजाही को सुचारु करने के लिए बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने सहित कई कदम उठाने की बात कही गई।
विज्ञापन

बताया गया कि डाकबंगला रोड, स्टेशन बाजार, मीना बाजार, गांधी चौक, खेतीखान रोड, पिथौरागढ़ रोड आदि स्थानों में सुबह से ही रुक- रुक कर जाम लगने से लोगों, व्यापारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं को दिक्कतें झेलनी पड़ती है। माल वाहक वाहनों, ट्रांसपोर्ट वाहनों के लोडिंग-अनलोडिंग के समय निर्धारण सहित कई कदम उठाने का निर्णय लिया गया। एसडीएम आरसी गौतम ने पुलिस से जल्द यातायात नियमों का पालन न करने वालों का चालान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर दरोगा हरीश प्रसाद, ईओ कमल कुमार, सभासद दीपा गोस्वामी, बीना कन्नौजिया, राजकिशोर साह, दीपक साह, मीना ढेक, भुवन बहादुर, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed