{"_id":"62e56e3657828167553af785","slug":"ramesh-became-district-president-for-the-fifth-time-champawat-news-hld470837224","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमेश पांचवी बार जिलाध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमेश पांचवी बार जिलाध्यक्ष बने
विज्ञापन
लोहाघाट में जूहा शिक्षक संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते चुनाव अधिकारी। संवाद
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के त्रैवार्षिक अधिवेशन में कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इस दौरान रमेश सिंह देव को लगातार पांचवीं बार संघ का निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया।
ब्लॉक सभागार में आयोजित अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक) चंदन सिंह बिष्ट, चुनाव पर्यवेक्षक दर्शन सिंह कार्की, बागेश्वर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह रावत, प्रांतीय महामंत्री ठाकुर सिंह डसीला के दिशा-निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष के अलावा जगदीश सिंह तड़ागी को महामंत्री, पुष्कर नाथ को कोषाध्यक्ष, निर्मल बगौली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पुष्कर सिंह अधिकारी को संयुक्त मंत्री चुना गया।
पर्यवेक्षकों और प्रांतीय महामंत्री ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सुरेश पाटनी, उत्तराखंड आंदोलनकारी जीवन सिंह मेहता, फेडरेशन के महामंत्री प्रकाश तड़ागी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष महेश गिरी, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष महेश जोशी, यशोधर भट्ट आदि थे।