रैली निकालकर दिया जन जागरूकता का संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर कालू सिंह माहरा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा.भवानी दत्त पुनेठा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकाली। महाविद्यालय में देश भक्ति पर आधारित गीतों की प्रतियोगिता आयोजित की गई।
छात्र छात्राओं ने देश भक्ति से ओत प्रोत गीत गाए। इस दौरान प्रो.नेगी ने राष्ट्र प्रेम को सर्वोपरि बताया। उनका कहना था कि देश को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। डॉ.प्रकाश लखेड़ा ने क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने भुमलाई के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. भवानी दत्त पुनेठा के स्मारक स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
ग्रीन सोसायटी के निदेशक विपिन पुनेठा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। संचालन डा.कमलेश सक्टा ने किया। इस मौके पर डॉ. रूचिर जोशी, डॉ .शिवानी कालाकोटी, तुषार पांडेय, हिमांशु जोशी, अमित सिंह, संदीप पुजारी, गोविंद प्रसाद, देवेंद्र बांहरा, दीपक फर्त्याल, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।