फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Raksha Bandhan, the symbol of the unbreakable bond of love between siblings, was celebrated with great enthusiasm.

Champawat News: धूमधाम से मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन

Sat, 29 Aug 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 29 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan, the symbol of the unbreakable bond of love between siblings, was celebrated with great enthusiasm.
चंपावत। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह की राखी बाँधकर उनके दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन दिया। रक्षाबंधन पर जिलेभर में दिनभर भाई-बहनों का एक-दूसरे के घर आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बहनें भी राखी बाँधने के लिए मायके पहुंची। कई स्थानों पर बहनों के समय पर घर नहीं पहुंचने पर भाई बेसब्री से उनका इंतजार करते नजर आए। बहनों के पहुंचते ही भाइयों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शुभ मुहूर्त में बहनों ने व्रत रखकर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और आरती उतारने के बाद उनकी कलाई पर राखी बाँधी। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए और उनकी हर सुख-दुख में साथ देने के साथ रक्षा करने का वचन दोहराया। वहीं, नगर के गोलज्यू और बालेश्वर मंदिर में भी भक्तों की आवाजाही देखने को मिली।
विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बाँधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। राखियों, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया। इस दौरान भाई-बहनों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन


फोटो 28 सीपीटी 05 पी -भाई की कलाई पर राखी बाँधती बहन। स्रोत: स्वयं

चंपावत। पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में एकल अभियान संस्था चंपावत से पहुंची बहनों ने जवानों की कलाई पर राखी बाँधकर उनकी सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जवानों ने भी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। परिवार से दूर रहकर देश की सेवा कर रहे जवानों के साथ इस तरह पर्व मनाने से उनका मनोबल बढ़ता है और समाज व सुरक्षा बलों के बीच आत्मीय संबंध मजबूत होते हैं। कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों ने एकल अभियान की बहनों का आभार जताया। इस दौरान डॉ. विशाल बरनवाल, शिव राम, करन चौहान, सुदेश कुमार, नवीन कुमार समेत अन्य अधिकारी और बलकार्मिक मौजूद रहे। संवाद

चंपावत। रक्षाबंधन के अवसर पर देवीधुरा में आयोजित मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार खाम-सात थोक के बीच खेले जाने वाले प्राचीन और अनोखे पाषाण युद्ध का अवलोकन किया। उन्होंने इस पारंपरिक आयोजन की जानकारी ली और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े इस आयोजन को देखा।

इस दौरान मेले में पहुंची स्कूली बच्चियों और महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बाँधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी सभी को पर्व की बधाई दी। आयोजन में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। संवाद
बनबसा। रक्षाबंधन पर बनबसा में भाई-बहन के रिश्ते की मिठास नजर आई। सुबह से ही बहनें राखी और मिठाई लेकर भाइयों के घर पहुंची। शुभ मुहूर्त में राखी बाँधकर भाइयों की खुशहाली की कामना की गई। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके साथ हमेशा खड़े रहने का भरोसा दिलाया। पर्व को लेकर बाजारों में भी अच्छी-खासी चहल-पहल रही। राखी, मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंचे। खासकर बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर उत्साह दिखाई दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पारंपरिक तरीके से रक्षाबंधन मनाया गया।

रीठा साहिब (चंपावत)। क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बाँधकर उनके सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर हर सुख-दुख में साथ निभाने का भरोसा दिलाया। पर्व के चलते क्षेत्र में लोगों की आवाजाही भी बढ़ी रही। घरों में पकवान बनाए गए और परिवार के सदस्यों ने साथ बैठकर पर्व की खुशियां मनाईं। बच्चों और युवाओं में भी राखी बाँधने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने अपनी परंपराओं के अनुसार रक्षाबंधन मनाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed