फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rakhis made of Pirul will adorn the wrists of brothers

Champawat News: भाईयों की कलाई पर सजेंगी पिरूल से बनीं राखियाम

Fri, 16 Aug 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 16 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rakhis made of Pirul will adorn the wrists of brothers
चीड़ की प​त्तियों से बनी रा​खियां। संवाद
चंपावत। जिले में चीड़ की पत्तियों से बनी राखियां भाईयों के हाथों की कलाई की शोभा बढ़ाएंगी। जिले में तीन माह से स्वयं सहायता समूह की 70 महिलाएं राखियां बना रही हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के तहत चीड़ की पत्तियों से कई प्रकार के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया था।
विज्ञापन


जिले के खैसकांडे और पंदा की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तीन माह से चीड़ की पत्तियों की राखियां बना रही हैं। रक्षाबंधन त्योहार के लिए महिलाओं नो पिरूल की शानदार राखियां बनाई हैं। समूह की महिलाएं एक सीजन में चार हजार से अधिक आय कर लेती हैं। आरसेटी की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया था।, इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और चीड़ की पत्तियों को आय का स्रोत बनाते हुए वनों को आग से बचाना है।
विज्ञापन

कोट
जिले में पिछले तीन माह से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं चीड़ की पत्तियों से राखियां बना रही हैं। आरसेटी की ओर से महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया था। महिलाएं एक सीजन में चार हजार से अधिक की आय कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। - प्रांशु मैठानी, निदेशक आरसेटी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed