{"_id":"66688e91665e94981a037d2f","slug":"raised-demand-to-install-motor-in-pumping-scheme-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-103377-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पंपिग योजना में मोटर लगाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पंपिग योजना में मोटर लगाने की मांग उठाई
Tue, 11 Jun 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ग्राम सभा सैलानीगोठ के नई बस्ती में पंपिंग योजना में मोटर नहीं लगने से लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल रहा है। इससे ग्रामीणों में जल संस्थान के खिलाफ आक्रोश है। ग्राम प्रधान ने तत्काल मोटर लगाकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग उठाई है।
ग्राम प्रधान रमीला आर्या और समाजसेवी हरीश प्रसाद ने बताया कि सैलानीगोठ के नई बस्ती क्षेत्र के करीब ढाई परिवारों की बेहतर पेयजल सुविधा के लिए लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2023 में पंचायत घर के पास पंप बनाया यगा। एक वर्ष बाद भी मोटर न लगने से ग्रामीणों को पेयजल सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस मामले जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार ग्रामीण अवगत करा चुके हैं। बताया कि गांव को मनिहारगोठ की पेयजल योजना से जोड़ा गया है, लेकिन नलों में पानी कम ही आता है। संवाद