फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rainagar Chowdi echoed with the slogans 'As long as the sun and moon exist, Shankar, your name will remain'.

Champawat News: जब तक सूरज चांद रहेगा शंकर तेरा नाम रहेगा के नारों से गूंजा रायनगर चौड़ी

Sun, 09 Nov 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 09 Nov 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rainagar Chowdi echoed with the slogans 'As long as the sun and moon exist, Shankar, your name will remain'.
शहीद शंकर दत्त राय का बनाया गया स्मारक। संवाद 
लोहाघाट (चंपावत)। रायनगर चौड़ी के मुख्य द्वार पर शहीद शंकर दत्त राय की प्रतिमा और स्मारक का अनावरण किया गया। पूरा परिसर जब तक सूरज चांद रहेगा शंकर तेरा नाम रहेगा के नारों के साथ गूंज उठा।
विज्ञापन

रविवार को रायनगर चौड़ी में ग्राम प्रधान जानकी राय की अध्यक्षता और जीवन मेहता के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शहीद शंकर दत्त राय की प्रतिमा और स्मारक का अनावरण किया। विधायक ने कहा कि शहीद शंकर राय की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ब्लाॅक प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक, डीएम मनीष कुमार, एडीएम केएन गोस्वामी, पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता, सैनिक कल्याण विभाग के सहायक अधिकारी हीरा सिंह धौनी, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष कैप्टन आरएस देव रहे।
विज्ञापन

शहीद के भाई शिक्षक कमल राय ने बताया कि 9 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात उनके भाई शंकर 22 जुलाई 1996 को 26 वर्ष की आयु में जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में दुश्मनों के साथ हुए युद्ध में शहीद हो गए। शहीद होने से पूर्व शंकर ने सीमा पर घुसपैठ की कोशिश करने वाले तीन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश राय शहीद के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक और डीएम ने शहीद की मां लक्ष्मी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहां रीता राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, भवानी दत्त राय, नाथू राम राय, कैप्टन खीमानंद राय, गणेश दत्त राय, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख योगेश मेहता, अमित राय, पार्वती देवी, माया राय, गीता कापड़ी, मीना भट्ट, प्रकाश राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed